Chhattisgarh

इस चिटफंड कंपनी के निवेशकों को जल्द वापस मिलेगा करोड़ों रुपए….

September 2022  : कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले के निवेशकों से ठगी गई राशि वापस कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के कुल 16 हजार 796 निवेशकों को तीसरी किश्त 95 लाख 14 हजार रूपये का भुगतान सीधे बैंक उनके बैंक खातों में कराया जा रहा है तथा शुभ सांई देवकान लिमिटेड के कुल 4 हजार 536 निवेशकों को 14 लाख 6 हजार रूपए वितरण हेतु तहसीलदारों को आबंटित किया जा रहा है।

निवेशकों को 7 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाएगा

जिले में अब तक कुल 13 करोड़ 57 लाख रूपए निवेशकों को लौटाया गया है। शीघ्र ही सहारा इंडिया कंपनी के पात्र निवेशकों को 7 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!