Chhattisgarh

अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन:संतोष महलवाला को बनाया अध्यक्ष और सीमा पसारी बनी मंडल उपाध्यक्ष..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- अग्रवाल महिला मंडल की बैठक बीते मंगलवार को पेंड्रा नगर स्थित अग्रसेन भवन में हुई। इस मौके पर वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मिति से अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष पद के लिए संतोष महलवाला को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सीमा पसारी को चुना गया। इसी प्रकार सचिव नेहा पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम गोयनका, सहसचिव रीता पसारी को सर्वसम्मिति से चुना गया। अग्रवाल महिला मंडल की संरक्षिका गायत्री पसारी एवं सत्यभामा गोयल ने नई कार्यकारिणी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्षा प्रमिला महलवाला ने मंडल से वादा किया है कि वे आगे भी इसी तरह बढ़-चढ़कर कार्य करेंगी और कमेटी का साथ देंगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष महलवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी सदस्यों और वरिष्ठजनों ने जो मुझपर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। उपाध्यक्ष सीमा पसारी ने भी कहा कि हम सब मिल कर अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में समाज के हित लिए इसी प्रकार निरंतर काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button