ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 14 अगस्त को बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। साथ ही प्रदेश के दुर्ग-बेमेतरा सहित 17 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में बारिश के साथ आंधी भी चलेगी।

मौसम विभाग ने कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़, मुंगेली समेत 11 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने, आंधी चलने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार, 13 अगस्त के मौसम की बात करें तो रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान 33.3 डिग्री और सबसे कम 22 डिग्री पेंड्रा में टेम्प्रेचर दर्ज किया गया।पिछले 36 घंटों छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर और बिलासपुर डिवीजन के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो जिलों मेंर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है।रायपुर का हाल: पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button