Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. आने वाले करीब सात दिनों तक अधिकतम तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन दिन में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा. अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है.

Related Articles

पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं, रायपुर सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. इस अवधि में राजधानी रायपुर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान के मामले में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!