International

फेल करने की धमकी देकर स्कूल के प्रिंसिपल ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया रेप…पुलिस ने किया अरेस्ट

गुजरात: गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला गुजरात के बंबाखान से सामने आया है, जहां 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने तीन बार रेप किया। शिकायत मिलने पर भरूच सिटी बी डिवीजन थाने की पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रेप के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने यह वारदात पीड़िता बच्ची को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर अंजाम दिया है।

Related Articles

तीसरी बार रेप के इरादे से अपने ऑफिस में बुलाया और
पुलिस ने बताया कि बंबाखान के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी प्रिंसिपल काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था, उसने दो बार फेल करने की धमकी देकर स्कूल के अंदर ही पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने तीसरी बार भी उसे रेप के इरादे से अपने ऑफिस में बुलाया और पकड़ लिया, लेकिन इस बार पीड़िता विरोध करते हुए भाग गई और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पुलिस में पीड़िता ने शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ राकेश परमार के रूप में हुई है।

फेल करने की धमकी देकर करता था रेप
पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्राओं के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। वह छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर उन्हें अपने आफिस में बुलाता था और फिर उनके साथ रेप करता था। एएसपी भरूच विकास सुंडा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 सितंबर को रेप की धारा 376(3), 376(2)(f), 376(2)(n) के अलावा बाल यौन उत्पीड़न (POCSO)एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!