Chhattisgarh

इलाके में फैली सनसनी : परिवार को नहीं था रिश्ता मंजूर, तो प्रेमी जोड़े ने कर दिया ऐसा काम

मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों से मंजूरी न मिलने पर दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मामला लोरमी के लापुर थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे और आगे शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को यह मंजूर नहीं था। और परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद गुस्साए युवक ने प्रेमिका के घर जाकर वहां दोनों ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को नीचे उतारा। और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!