BilaspurChhattisgarh

अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई मां की जान…बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जानें क्या था कारण…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास ने एक और घर को बर्बाद कर दिया। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी विष्णु केंवट पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसके बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे थे, जिसे वह सामान्य बिमारी मानने के बजाय वैध और बैगाओं के पास ले जाता रहा। इसी दौरान एक बैगा ने विष्णु को यह कहकर भड़का दिया कि, उसके बच्चों की बिमारी का कारण उसकी मां है, जो उन पर जादू-टोना करवा रही है।

थाना पहुंचकर खुद किया आत्मसमर्पण
इस बात से गुस्से में आकर विष्णु ने अपना आपा खो दिया और शुक्रवार देर रात कुल्हाड़ी से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भी विष्णु के होश ठिकाने नहीं आए। वह खुद चकरभाठा थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो पड़ोसी भाइयों ने किया महिला का मर्डर
वहीं राजधानी रायपुर के खरोरा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। जादू- टोना के शक में इन दोनों भाइयों ने पहले तो महिला से मारपीट की और फिर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जादू-टोने के शक में ली जान
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान पद्मा यादव (पति – जगदीश यादव) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद, खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रेक कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, जादू- टोने के शक की वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी है।

घर में अकेली रहती थी महिला
पुलिस के अनुसार, महिला इस हत्याकांड के समय अकेली थी। घटना स्थल पर मिल रहे सुरागों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।
02. जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!