Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के भरोसे का मंच तैयार…खड़गे का सीएम ने किया स्वागत…

छत्तीसगढ़ के भरोसे का मंच तैयार, खड़गे का सीएम ने किया स्वागत ..
जांजगीर चांपा। नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वही कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए खड़गे जी छत्तीसगढ़ पहुँच चुके हैं, जिनका सीएम ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।








