Chhattisgarh

13 दिन में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

गरियाबंद : जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शादी के बाद बढ़ा विवाद, परिवार ने लगाए आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी की रहने वाली नूतन दीवान की हाल ही में मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली छोटी निवासी कामेश से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही नूतन की अचानक मौत हो गई।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति कामेश उसका उत्पीड़न करता था और आए दिन मारपीट की घटनाएं होती थीं। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मौत के बाद सच्चाई छुपाने की कोशिश की गई।

हत्या का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग

नूतन के मायके पक्ष ने इस मामले को हत्या करार देते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध है।

पुलिस जांच जारी, रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!