International

महिला ने सौतन के खिलाफ किया केस, कोर्ट ने दिलवाया 4 करोड़ रुपये का मुआवज़ा !

पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उसकी डोर उतने ही नाजुक धागे से बंधी होती है. अगर इस रिश्ते में ज़रा सी दरार आ जाए, तो मामला बिगड़ जाता है. चीन में भी एक महिला को जब पता चला कि उसके पति का रिश्ता किसी और महिला से है तो वो बौखला गई. महिला इसके बाद जो कदम उठाया, वो आप आमतौर पर सुनने में नहीं आता. चलिये आपको ये दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं.

Related Articles

चीन की कोर्ट ने हाल ही में एक अजीबोगरीब फैसला दिया, जिसमकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई. कोर्ट ने एक महिला को उसकी सौतन से करोड़ों रुपये का मुआवज़ा दिलाया है क्योंकि महिला के पति के साथ उसका रिश्ता कानूनी तौर पर वैध नहीं था. सुनने में ये अजीब है लेकिन चीन में एक महिला ने अपनी सौतन के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल कर दिया और उसे मुआवज़े के तौर पर अच्छे-खासे पैसे भी इकट्ठा किए.

सौतन पर कर दिया कोर्ट केस
चीन में एक महिला ने अपने पति के साथ रिलेशनशिप में रह रही सौतन के ऊपर पर कोर्ट केस कर दिया. महिला ने सौतन को दिए गए पति के सारे गिफ्ट वापस करने के लिए कहा. लियॉन्गिंग की People’s Court of Zhuanghe में ली सरनेम वाली महिला ये केस किया था. उसकी शादी अपने पति से साल 1991 में हुई थी. साल 2008 में उसके पति वैंग का एक महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो गया. कुछ साल पहले ही ली को इसके बारे में पता चला और उसे ये भी पता चला कि पति ने उस महिला पर पैसे भी खर्च किए हैं. यहां तक कि पति का इस अवैध रिश्ते से एक 10 साल का बेटा भी है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!