Chhattisgarh

बिलासपुर में हो रही सरेराह चाकूबाजी ना कानून का खौफ, ना पुलिस का डर, हो रही,चाकूबाजी का CCTV आया सामने

न्यायधानी में सोमवार को हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दिन दहाड़े बीच सड़क पर चाकू से हमला किया जा रहा है. इससे ये कहा जा सकता है कि शहर में बदमाशों और गुंडों के अंदर कानून का खौफ नहीं रह गया है.

ना कानून का खौफ, ना पुलिस का डर, हो रही,चाकूबाजी का CCTV आया सामनेबता दें कि सोमवार को गांधी चौक के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को साइड नहीं दिया. इसको लेकर पहले युवकों से उससे गालीगलौज कर विवाद किया. इतने में दोनों के बीच विवाद बढ़ा फिर स्कूटी सवार युवकों ने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया. जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है.

चाकूबाजी की घटना में घायल युवक भानुप्रताप धूमा निवासी को मीडियाकर्मी की मदद से उपचार के लिए गांधी चौक सिटी डिस्पेंसरी में एडमिट कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के जरिए आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि शनिवार की देर रात भी बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र के हैवेन्स पार्क बार के सामने दो गुटों में गैंगवार हुआ था. जिसमें धारदार हथियार से मारपीट का वीडियो सामने आया था. मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!