ChhattisgarhRaipur

मची अफरा-तफरी : फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। गोंदवारा क्षेत्र के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की टीम पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एएसपी, एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फोम फैक्ट्री में करीब सात मजदूर काम कर रहे थे, पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो महिला आग में झुलस गई है और अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button