ChhattisgarhBilaspur

रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में लगी आग,धुआं उठता देख लोगों में मची अफरातफरी

Bilaspur News \ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में आग लग गई। मेमू ट्रेन रायगढ़ से छूटकर आज सुबह करीब 9 बजे खरसिया पहुंची थी। यहां ट्रेन रुकते ही कुछ लोगों ने इंजन के ऊपर धुआं उठते देखा। वहां चिंगारी भी उठ रही थी। ये देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।

Related Articles

घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद खरसिया स्टेशन में ट्रेन को करीब एक घंटे तक रुकना पड़ा रेलवे के एआरएम एम. एम. लाल ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण आग लगी थी। खरसिया में आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन का इंजन बदल दिया गया।

एक महीने पहले भी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। हादसा तड़के 3.45 के करीब हुआ था, जब सभी लोग सो रहे थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!