ChhattisgarhRaipur

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाॅवर कंपनी में आयोजित योग शिविर की होगी लाइव स्ट्रीमिंग

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित योग शिविर की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जायेगी ।

कोई भी व्यक्ति अपने घर से बैठकर मोबाइल ,लैपटॉप , कंप्यूटर के माध्यम से निम्न लिंक
(https://youtube.com/@anandawellbeing1669)
जुड़कर 21 जून को सुबह 6.45 से इंटरनेशनल योग एक्सपर्ट डॉ आनंद भारतीय, प्राकृतिक चिकित्सा एवं यौगिक साइंस में स्नातक, एक्युपंक्चर में फेलो के मार्गदर्शन में सरल योग सीख सकते हैं तथा सीख सकते हैं । श्री भारती को योग शिक्षण व प्रशिक्षण का 20 वर्षों का अनुभव है । उन्होंने हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड में योग शिक्षण व प्रशिक्षण का कार्य किया है । पाॅवर कंपनीज मुख्यालय प्रांगण में वृहद योग शिविर में भी स्थल पर सुबह एवं शाम को दो पालियों में प्रशिक्षण व अभ्यास की व्यवस्था की गई है ।

Related Articles

Back to top button