ChhattisgarhSurajpur

खड़ी ट्रेन से तिरपाल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : खड़ी ट्रेन से तिरपाल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदानी के सिक्योरिटी अधिकारी अजीत सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जून को सोनपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी लोड गाड़ी में बंधा तिरपाल को हरिप्रसाद, छोटू व बुद्धू ने चोरी की है।

मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हरिप्रसाद यादव पिता रमभीर यादव 45 वर्ष, निलेश प्रताप सिंह उर्फ छोटू पिता रविन्द्र प्रताप 22 वर्ष और बुद्धू राम यादव पिता जगर देव 35 वर्ष निवासी सोनपुर थाना सूरजपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 9 तिरपाल कीमत करीब 5 हजार को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!