Chhattisgarh

आज का पंचांग: सावधान…काल भैरव का है दिन, शुभ कार्य करने से बचें, तुरंत जानें क्या करें और क्या नहीं?

पंचांग: आज 12 दिसंबर, 2025 शुक्रवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है.

Related Articles

12 दिसंबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : पौष
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  • योग : प्रीति
  • नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी
  • करण : कौलव
  • चंद्र राशि : सिंह
  • सूर्य राशि : वृश्चिक राशि
  • सूर्योदय : सुबह 07:10 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 05:55 बजे
  • चंद्रोदय : देर रात 01.03 बजे (13 दिसंबर)
  • चंद्रास्त : दोपहर 12.39 बजे
  • राहुकाल : 11:12 से 12:32
  • यमगंड : 15:14 से 16:34

पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26:40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिए है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण, या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:12 से 12:32 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!