Chhattisgarh

ट्रंप ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को 18 किया, कब से होगा लागू? जानें Trade Deal पर क्या बोले PM मोदी

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी को भारत पर लगी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया था. लेकिन उन्होंने इसके लिए तारीख नहीं तय की थी. अब व्हाइट हाउस की ओर से कार्यकारी आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार, भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो गया है. यह आदेश भारतीय समयानुसार आज शनिवार, 7 फरवरी 2026 की सुबह 10:30 बजे से लागू हो गया है. यानी अब भारतीय प्रोडक्ट्स पर अमेरिकी अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ नहीं लेगा.

ट्रेड डील पर अमेरिका की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत पर लगी अतिरिक्त टैरिफ के अलावा अमेरिका की आधिकारिक टैरिफ सूची में शामिल भारत से जुड़े विशेष कोड और प्रावधान भी हटा दिए हैं. अमेरिका ने इसी नियमों के तहत भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था. इस टैरिफ का असर उन्हीं प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा, जो आज 7 फरवरी 2026 को साढ़े बजे के बाद अमेरिका में खपथ के लिए पहुंचेंगे या फिर वेयर हाउस से निकाला जाएगा.

टैरिफ का भारत की आर्थिक स्थिति पर दिखेगा असर
भारतीय प्रोडक्ट्स के टैरिफ कम होने के फैसले के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर तगड़ी उछाल देखने को मिलेगी. क्योंकि अब पेनल्टी टैक्स नहीं लगेगा, सिर्फ सामान्य ड्यूटी ही देनी होगी. वो भारतीय प्रोडक्ट्स जिनकी खेपें पहले ही पहुंच चुकी हैं या रास्ते में या वेयरहाउस में हैं. उनसे टैरिफ वसूला जा चुका है. उनको भी प्रक्रिया के तहत रिफंड किया जाएगा. हालांकि रिफंड सभी को नहीं मिलेगा, इसके लिए कुछ क्राइटेरिया रखी गई हैं, जो उसको फॉलो करेगा. रिफंड सिर्फ उसी को मिलेगा.

क्या बोले PM मोदी?
टैरिफ को लेकर व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क का स्वागत किया. पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद देते हुए कहा, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के ढ़ांचे पर सहमति बनी है. इस फ्रेमवर्क से दोनों देशों के बीच भरोसा, साझेदारी और गतिशीलता बढ़ेगी. यह समझौता कई वर्गों के लिए नए अवसर खोलेगा, रोजगार पैदा होंगे और वैश्विक विकास को गति मिलेगी.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!