Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 2 : दूसरे दिन धड़ाम गिरी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, जानिए कमाए कितने करोड़

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के दिन यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की जिसके बाद लोगों को इस फिल्म से मोटी कमाई की उम्मीद थी। हालांकि, अपने दूसरे दिन, फिल्म ने लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और लगभग 9 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई में अचानक आई ये गिरावट काफी चौंकाने वाली है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया का कहना है, “‘तू झूठा मैं मक्कार’ दूसरे दिन काफी सतही रही। क्योंकि यह लगभग 35% गिरावट पर है और इसने 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह गिरावट शायद न होती अगर होली एक साथ पूरे देश में मनाई जाती। लेकिन आधे देश में 7 को और आधे देश में 8 को मनाई गई होली के कारण गिरावट अधिक है। बड़ा मुद्दा यह है कि फिल्म ने दो दिन की छुट्टी की अवधि में बोर्ड पर केवल 23 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के लिए शुक्रवार को जंप लेना जरूरी है, जो शहरों में होना चाहिए, लेकिन होली के कारण भीड़ में और गिरावट देखने को मिल सकती है।”
किस राज्य में कैसी कमाई
इसके आगे बॉक्स ऑफिस इंडिया ने लिखा है, “फिल्म को आज यूपी और बिहार में भारी बढ़ावा मिला, लेकिन दूसरी तरफ गुजरात/सौराष्ट्र में भारी गिरावट है। यह बड़े पैमाने पर फिल्म के लिए एक संघर्ष दिखता है क्योंकि यह कलेक्शन बहुत ठीक नहीं माना जा सकता है, इसलिए फिल्म को सफलता पाने के लिए बड़े शहरों में कमाई बढ़ानी होगी। साथ ही यूपी और बिहार से अच्छे नंबर आना तय है।”









