Chhattisgarh

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथों से बंधा कर डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैल गया।

Related Articles

शिकायत और गिरफ्तारी

युवक सुभय आयम (22 वर्ष), ग्राम मुरका निवासी, ने घटना के बाद थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था। उसी दौरान गांव के लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया और हाथों में रस्सी बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा।

युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना चलगली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई

थाना चलगली पुलिस ने शिकायत पर अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को उनके गांव अलका से ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की तालिबानी हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!