BilaspurChhattisgarh

CG : मुरुम खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुरुम खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सरकंडा क्षेत्र के बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में टिकरापारा और लिंगियाडीह के रहने वाले दो बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम टिकरापारा में रहने वाले रवि अहिरवार का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक रिश्तेदार के घर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे 12 वर्षीय ईशान के साथ घूमने के लिए निकला। इसके बाद परिजनों को पता चला कि दोनों बालक बहतराई और बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूब गए हैं। इस पर परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे। उन्होंने गहरे पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला और दोनों को सिम्स लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा। साथ ही स्वजन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!