रायपुर: देवेंद्र नगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दो चोर गिरफ्तार…बाकी सामान की तलाश जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पगारिया कॉम्प्लेक्स स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चोरी 30 जुलाई की रात को हुई थी, जब दुकान बंद कर मालिक घर चला गया था।
- 1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1винOctober 17, 2026
- 141網使用前必知要點與隱私安全指南October 16, 2026
- ProstitutkiVAlmaty: обзор безопасности и конфиденциальностиOctober 16, 2026
- Almaty-escort: дискретные способы оплаты и безопасный биллинг guideOctober 16, 2026
पीड़ित व्यापारी हमराज भारती ने 31 जुलाई की सुबह जब दुकान खोली, तो देखा कि शटर और अंदर की अलमारियां टूटी हुई थीं। दुकान से एक डेल लैपटॉप, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर, सैमसंग मोबाइल, कीपैड फोन और ₹12,800 नकद चोरी हो गए थे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवेंद्र नगर थाना टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर हैं –
अब्दुल हाषिम (24 वर्ष), निवासी राजा तालाब, नुरानी चौक
अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू (25 वर्ष), निवासी सरदार बाड़ा, नुरानी चौक
इनके पास से सैमसंग मोबाइल और बुश कंपनी का टीवी बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बाकी सामान को अपने साथी समीर के माध्यम से बेचने और नकदी खर्च कर देने की बात स्वीकार की है।
दोनों आरोपियों को 3 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी समीर की तलाश जारी है। चोरी किए गए अन्य सामान की रिकवरी की कोशिश भी जारी है।
रायपुर देवेंद्र नगर दुकान चोरी मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में राहत का माहौल है। पुलिस ने फिर दोहराया है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।