ChhattisgarhBalod

दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,ट्रक चालक की मौके पर मौत…

बालोद :  दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत से एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई. मृतक ड्राइवर करीब 3 घंटे समय तक ट्रक में फंसा रहा. मृतक ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पडी. वहीं दूसरे ट्रक का चालक घायल है, जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहपडाव ढाबा मोड़ के पास भानुप्रतापपुर की तरफ से आयरन भरकर आ रही ट्रक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भानुप्रतापपुर की तरफ से आ रही गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. घटना आज सुबह 7 से 8 बजे की बताई जा रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!