Chhattisgarh

अवैध खनन के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त..

बीते 10 दिनों में 18 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जिले में खनिजों के हो रहे अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए गुरुवार को खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 6 ट्रैक्टर ट्राली जप्त को जप्त किया है।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से रेत एवं अन्य खनिजों का अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 6 ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना मरवाही के सुपुर्द में किया गया है। इनमें चिंचगोहना से दो, पिपरडोल से एक, कोलबिर्रा से दो और धनौरा से एक ट्रैक्टर ट्राली शामिल है। जप्ती की कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड ऋचा चंद्राकर, डीएसपी निकिता तिवारी, तहसीलदार प्रीति शर्मा एवं खनिज अधिकारी शबीना खान की उपस्थि में की गई।

बीते 10 दिनों में 18 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त..

बता दें कि 10 एवं 11 जून को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 12 ट्रैक्टरों पर भी की कार्रवाई की गई थी जिसमें रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 9 ट्रैक्टर और गिट्टी के परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टरों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। बीते 10 दिनों में रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 18 ट्रैक्टर ट्रॉली को विभाग ने जप्त किया है। अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार हो रही इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!