Chhattisgarh

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, 21 घंटे की बातचीत बेअसर

पाकिस्तान : की राजधानी Islamabad में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम वार्ता किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। करीब 21 घंटे तक चली मैराथन बातचीत के बावजूद दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति नहीं बन पाई।

ईरान ने खारिज की अमेरिकी शर्तें

वार्ता के दौरान अमेरिका ने कुछ शर्तें रखीं, लेकिन ईरान ने उन्हें स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। यही वजह रही कि बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और कोई साझा समझौता सामने नहीं आ पाया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने जताई निराशा

बातचीत समाप्त होने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सकारात्मक दृष्टिकोण और खुले मन के साथ यहां पहुंचे थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि बिना किसी समझौते के ही वापस लौटना पड़ रहा है।

बढ़ सकता है कूटनीतिक तनाव

इस असफल वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस पर टिकी है कि आगे इस गतिरोध को खत्म करने के लिए क्या पहल की जाती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!