Bollywood

विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ने किया कमाल, बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के बाद पहुंची ऑस्कर्स में

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ऑस्कर की ओर बढ़ गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई।

एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि फिल्म को 2024 में एक इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन के तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हो चुकी है। मात्र 25 करोड़ में बनी फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 53 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने सिर्फ भारत में 42 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है।

कैसी है फिल्म की कहानी

विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर बेस्ड है जो 12वीं में फेल होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से आईपीएस अफसर बनता है। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है जो वाकई लाजवाब है। फिल्म में विक्रांत मैसी IPS मनोज कुमार के रोल में दिखे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!