Chhattisgarh

श्मशान घाट पर कर रहे थे तांत्रिक क्रिया, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

  तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा. इस दौरान तांत्रिक समेत पूर्व सरंपच की ग्रामीणाें ने जमकर धुनाई की. फिर सभी को पुलिस के हवाले किया.

 महिला समेत दो लोग फरार

जानकारी के मुताबिक, बीती रात पूर्व सरपंच गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब रखकर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामानों को जब्त कर चार लोगों को तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा. इस दौरान मौके से महिला सहित दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. ग्रामीणों ने तांत्रिक सहित पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की. इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले किया.

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी

इस मामले में थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया कर रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम को भेजकर चार लोगों को थाने लाया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!