Chhattisgarh

Durg: दुर्ग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, बच्चों के बीच मामूली विवाद में जमकर पथराव, इलाके में तनाव

Durg: दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.

Related Articles

दुर्ग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

दरअसल गफ्फार मोहल्ले में घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया। पत्थरबाजी की चपेट में आने से सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को भेजा गया, जिसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

इलाके में अभी तनाव का माहौल

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. स्थानीय व्यक्ति अमित मंगल ने बताया कि इस विवाद के पीछे दो दिन पहले की एक घटना भी वजह हो सकती है. आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. इसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया.

करणी सेना ने साजिश का लगाया आरोप

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी और एक पक्ष को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी – SSP मणिशंकर चंद्रा

घटना के बाद देर रात छावनी थाने के बाहर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!