ChhattisgarhRaipur

वार-पलटवार : सूची को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओ्ं में जुबानी जंग

रायपुर । भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी को लेकर दोनों तरफ से जुबानी फायर जारी है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद इसे भाजपा की एतिहासिक बढ़त बताया है।

Related Articles

साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि निश्चित रूप से आज प्रदेश में जो स्थितियां हैं, जो दुर्दशा राज्य की कांग्रेस की सरकार ने की है, प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है, अपराध का गढ़ बना दिया है, माफिया का गढ़ बना दिया है, मतांतरण का गढ़ बना दिया है, विकास को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है।

धोखा देने का काम किया है। ऐसे में आज यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। परिवर्तन की हवा चल रही है। साव के साथ पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

डेमेज कंट्रोल करने बनाया प्रत्याशी

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता लेकर कहा कि भाजपा की सूची लीक हुई थी तब सूत न कपास जुलाहों में लठ्मलठ्ठा की स्थिति देखने को मिल रही थी। भाजपा की पहली अधिकृत सूची जारी होने के बाद सभी 21 स्थानों पर घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ बगावती तेवर भाजपा के कार्यकताओं ने दिखाए। घोषित प्रत्याशियों के विरोध में धरना आंदोलन प्रदर्शन तक हुआ।

अब भाजपा की दूसरी सूची जारी हुई है। यह सूची जब लीक हुई थी तब इस सूची के बाद तो भाजपा के सारे अनुशासन के दावे खोखले साबित हो गए। वरिष्ठ नेताओं के कपड़े फाड़ने और प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं के पोस्टरों पर कालिख तक पोती गई। पत्रकारवार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!