Chhattisgarh

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, रायपुर में रहेंगे बादल

रायपुर। मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब नौ डिग्री का अंतर है, लेकिन दोनों समय हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, दिवाली के दिन हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।

Related Articles

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय उत्तर झारखंड के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना भी बनी रहेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!