ChhattisgarhRaipur

जीतते-जीतते हार गए रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर, ऐसे बदलते गए पूरा समीकरण, 70 में से 66 वार्डों पर भाजपा का कब्जा

Related Articles

रायपुर। रायपुर नगर निगम के परिणाम लगभग फाइनल हो गए हैं। इस दौरान कई उलटफेर देखने को मिला। इस बीच, बड़ी खबर मिली है कि रायपुर के पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर भगवतीचरण शुक्ल वार्ड बैरनबाज़ार से पार्षद चुनाव हार गए हैं। ढेबर को भाजपा उम्मीदवार अमर गिदवनी ने 1529 वोटों से हराया है। इस वार्ड में केवल भाजपा और कांग्रेस से दो ही प्रत्याशी थे। शुरुआती छह राउंड में एजाज़ ढेबर करीब सात सौ वोटों से आगे चल रहे थे और माना जा रहा था कि वे जीत जाएंगे, लेकिन बाद में तेज़ी से पिछड़ते चले गए और डेढ़ हज़ार से ज़्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि एजाज को हराने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता लगे थे तो वहीं संघ ने भी अमर गिदवानी को जिताने के लिए पुरजोर कोशिश की। बताया जाता है कि इस वार्ड में वोटों का समीकरण बदल गया था, लोकल इश्यू के साथ धर्म को लेकर भी बयानबाजी होते रहे हैं। हालांकि एजाज़ की पत्नी अर्जुमन ढेबर ने बैजनाथपारा वार्ड में शुरू से बढ़त बनाई थी, जिसे बरकरार रखा। कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुमन के 1300 से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीतने की सूचना है।

जारी परिणाम के अनुसार रायपुर निगम के 70 वार्डों का सवाल है, भाजपा ने राजधानी में सर्वकालिक रूप से ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भाजपा के उम्मीदवार 66 वार्डों में या तो चुनाव जीत गए हैं, या फिर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं, कांग्रेस दो या तीन वार्डों में सिमटती नज़र आ रही है। पार्टी का संख्याबल रायपुर नगर निगम में ऐसा है कि नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना सकेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!