ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी…जानिए एग्जिट पोल में कौन आगे…!!

Related Articles

  रायपुर :- देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी.

न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई. दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन  सीटों पर  मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा,  बिलासपुर, दुर्ग और  रायपुर में मतदान हुआ था.एक्जिट पोल के नतीजे

न्यूज 24-टूडेज चाणक्या – भाजपा 11, कांग्रेस 0
सी वोटर – भाजपा 11, कांग्रेस 0
आज तक – भाजपा 10, कांग्रेस 1

India Tv -CNX – भाजपा-10 कांग्रेस – 01

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!