BilaspurChhattisgarh

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र बंजारे (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान घोंघाडीह निवासी महेंद्र बंजारे से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धोखा महसूस करने पर पीड़िता ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महेंद्र बंजारे के खिलाफ पहले से ही चोरी के मामले में स्थाई वारंट जारी था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से बिलासपुर में छुपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और स्थाई वारंट की तामील भी की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!