Chhattisgarh

महिला से KYC अपडेट का झांसा देकर चार लाख की धोखाधड़ी…

 अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली।

मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई।

कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।


केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!