ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में चार दिन तक बारिश का दौर, 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर | राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार देर शाम तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ने वाली है

रायपुर में पिछले 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादलों की गरज और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका और चक्रवातीय असर

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका और बांग्लादेश क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
8 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

30 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है —
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और अन्य।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!