National

पति ने की हैवानियत की हदें पार, गर्म चाकू से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर किया वार

मध्यप्रदेश। इंदौर में एक पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी है। पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाया है। यही नहीं कलयुगी पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर गर्म चाकू से वार किया है। महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला शिप्रा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अप्राकृतिक संबंध और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी पति शराब पीने का आदि है और पत्नी पर चरित्र शंका करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह शाजापुर का रहने वाला है और उसकी शादी की लगभग 16 साल बीत चुके हैं और वो मिस्त्री का काम करता है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिसके कारण वह पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी पति ने शराब के नशे में देर रात अपनी पत्नी से चरित्र शंका के चलते विवाद किया और उस विवाद में पत्नी के गुप्तांग पर चाकू को गरम कर वार कर दिए।

इसके बाद पत्नी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की शिकायत के बाद पति की हैवानियत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!