National

राजधानी में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 4 की मौत 40 से ज्यादा घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए है। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
सीतापुर के अटरिया, टिकौली गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर ग्रामीण इंटौजा स्थित उनई देवी मंदिर में कोछ भरने जा रहे थे। सीतापुर हाईवे-और कुम्हरावा रोड पर गद्दिनपुरवा के पास पीछे से आर हे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 45 लोग सवार थे। 34 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें चार की मौत हो गई है। डीएम सूर्यपाल सिंह मौके पर रवाना हो गए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!