National

रिटायर्ड होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिले शव

उत्तरप्रदेश। हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात सेवानिवृत्त होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह कमरे के अंदर जमीन पर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले जानकारी ली। आईजी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बघौली थाना के काईमऊ निवासी संतराम (60) सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। गांव के किनारे उसका दो मंजिल मकान बना है। वह पत्नी कैलाशा (57) के साथ रहता था। मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला जिसपर मृतक के भाई सियाराम ने पड़ोसी अशोक के साथ पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर हाथ लगाते ही दरवाजा खुल गया। अंदर पहुंचने पर दोनों के शव कुछ दूरी पर एक कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे।

इधर सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने एसपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहुलओं की जांच की। उन्होंने एसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि घटना रात 10 बजे से 11 बजे के बीच की प्रतीत हो रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!