Chhattisgarh

फ्लाइट में नारियल क्यों नहीं ले जा सकते? जानिए हवाई यात्रा से जुड़े अहम नियम

अगर आप भी अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो फ्लाइट में किन चीजों को ले जाना मना है, यह जानना बेहद जरूरी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ सामानों को हवाई जहाज में ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया है।

फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों के सामान की पूरी तरह जांच होती है। इसमें वजन की सीमा भी तय होती है, ताकि विमान की संतुलन व्यवस्था सुरक्षित रहे। लेकिन इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें किसी भी सूरत में विमान में नहीं ले जाया जा सकता। मंत्रालय द्वारा जारी सूची में कैंची, ब्लेड, रस्सी, सेलो टेप, माचिस, छाता, सूखा नारियल और मेजरिंग टेप जैसी चीजें शामिल हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फ्लाइट में नारियल ले जाना सख्त मना है। दरअसल, नारियल के अंदर मौजूद पानी और तेल इसे खतरनाक बनाते हैं। उड़ान के दौरान ऊंचाई पर हवा के दबाव में बदलाव होता है, जिससे नारियल फट सकता है और विमान में खतरा पैदा हो सकता है। इसके अलावा नारियल में तेल की मात्रा अधिक होती है, जो इसे ज्वलनशील बनाती है। यही वजह है कि सुरक्षा कारणों से विमान में नारियल ले जाने की अनुमति नहीं होती।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!