National

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार ( sunday)शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक दुर्गा पंडाल में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं, 52 लोग झुलस गए। 33 की हालत गंभीर है। इन्हें वाराणसी के BHU रेफर किया गया है। हादसा औराई क्षेत्र के नरथुआ में हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आग उस समय लगी जब आरती की जा रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला।​​​

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!