Chhattisgarh

ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में भावुक हुए शाहरुख खान, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Shah Rukh Khan Global Peace Honors 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट के दौरान भावुक हो उठे। कार्यक्रम के मंच से उन्होंने भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करते हुए 26/11 मुंबई हमला, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

SRK ने कहा कि इस मंच पर खड़े होकर उन बहादुर जवानों को नमन करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। उन्होंने आगे कहा, “26/11, पहलगाम और दिल्ली धमाकों के पीड़ितों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। इन हमलों में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।”

मंच पर शाहरुख ने सैनिकों के लिए समर्पित कुछ पंक्तियां भी सुनाईं, जो उपस्थित लोगों को गहराई से छू गईं। उन्होंने कहा, “जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहिए—मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई पूछे कितना कमाते हैं, तो मुस्कुराकर कहें—मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं। और जब वे पूछें कि क्या आपको डर नहीं लगता, तो कहिए—जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें डर का एहसास होता है।”

Shah Rukh Khan Global Peace Honors 2025 इवेंट में अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी से शांति की अपील की। SRK ने कहा कि हमें जाति, पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट होकर शांति के मार्ग पर चलें, तभी हमारे वीर जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!