National

दो कांग्रेसी विधायको ने की महिला से बदसलूकी

सागर: ट्रेन में पुलिस वालों की बदसलूकी तो आपने सुनी होगी, यात्रियों की आपस में झड़प भी सुनी होगी। लेकिन यकीनन आपने किसी राजनैतिक नेता की ट्रेन में झड़प नहीं देखी होगी। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसमें एक पॉलिटिकल नेता शराब के नशे में महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोप सामने आए हैं। नेता पेशे से विधायक भी हैं। जोकि कांग्रेस पार्टी के बताए जा रहे हैं। महिला यात्री के साथ छेड़खानी मामले की शिकायत भोपाल के हबीबगंज के जीआरपी पुलिस से की गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेताओं ने रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ बदसलूकी की है। बदसलूकी के वक्त विधायको ने शराब पी रखी थी। मामले की जांच अभी भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के साथ महिला के साथ बदसलूकी करने वाले विधायको की संख्या दो बताई जा रही है। दोनो आरोपी  सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ कांग्रेस विधायक हैं।

कांग्रेस नेताओं के बदसलूकी के बदसलूकी को लेकर वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रेन में शराब पी कर छेड़छांड़ करना कांग्रेस का चरित्र है। इस विषय में कांग्रेस की प्रियंका गांधी को जबाब देना चाहिए । यह घटना शर्मनाक और दुर्भाग्य पूर्ण हैं। आगे वीडी शर्मा ने कहा कि आरोपियो का बक्सा नहीं जाना चाहिए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!