Chhattisgarh

दुर्ग में 8 करोड़ की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़…अब तक 3 गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुर्ग अवैध अफीम खेती का बड़ा मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजस्थान के जोधपुर निवासी अचला राम जाट को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम जोधपुर रवाना की गई है।

Related Articles

प्रशासन के अनुसार यह अवैध खेती समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में की जा रही थी। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच अफीम के पौधे छिपाकर लगाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए।

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लैब, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। तहसीलदार, आरआई और पटवारी की मौजूदगी में खेत का निरीक्षण किया गया। जांच में लगभग 5 एकड़ 62 से 65 डिसमिल जमीन पर अवैध अफीम की खेती पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रशासन ने अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्ग अवैध अफीम खेती का मुख्य प्लॉटर अचला राम जाट है, जिसने खेत को लीज पर लेकर मजदूरों के जरिए यह खेती कराई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 19 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 10 से 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!