National

BREAKING : पुलिसकर्मी ने चुराया मोबाइल, SP ने किया निलंबित

उत्तरप्रदेश। कानपुर जिले में महाराजपुर के छतमरा में युवक को मोबाइल चुराने वाले आरोपी सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं। जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार छतमरा गांव निवासी नितेन्द्र सिंह की गांव में ही टेलीकॉम की दुकान है। शनिवार देर रात उनके चाचा का बेटा नितिन दुकान के बाहर सो रहा था। तभी एक होमगार्ड के साथ गश्त पर निकले कुलगांव चौकी के सिपाही प्रगेश ने नितिन के पास रखे मोबाइल को चुराया और चला गया। रविवार सुबह जब नितिन सोकर उठा तो उसे मोबाइल गायब मिला।

उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें आरोपित सिपाही मोबाइल चुराते हुए दिखा। इसके बाद नितिन ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की। चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!