Chhattisgarh

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। संवेदनहीनता की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी का एक अन्य दोस्त इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अकबराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और स्थानीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। छात्रा जब स्कूल में थी, तभी उसके साथ पढ़ने वाला एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर पास के ही एक खेत में ले गया। सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का दूसरा दोस्त वहां मौजूद था, जो विरोध करने या बचाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से इस पूरी हैवानियत का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को डरा-धमकाकर चुप करा दिया और घर लौट आए। आरोपियों की हिमाकत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल दिया। जैसे ही वीडियो स्थानीय लोगों और परिजनों की नजर में आया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदनामी के डर से सहमी छात्रा ने शुरू में कुछ नहीं बताया, लेकिन जब परिजनों ने वीडियो दिखाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष तुरंत अकराबाद थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों (Minor Accused) के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!