Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर…अप्रैल, मई और जून का चावल मिलेगा एक साथ

छत्तीसगढ़: राज्य के राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून माह का चावल एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य विभाग ने इसके लिए आवश्यक खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया है और 31 मार्च तक पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

तीन माह का चावल एक साथ मिलेगा

राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रचलित राशनकार्डों के अनुसार अप्रैल, मई और जून महीने का चावल वितरण सुनिश्चित किया जाए। अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को भी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मासिक पात्रतानुसार चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डों के लिए भी चावल का आवंटन किया गया है। अन्य राशन सामग्री जैसे नमक और शक्कर का आवंटन भी जारी किया गया है। हितग्राही ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।

राशन दुकानों में भीड़ और लंबी कतारें

प्रदेश की अधिकांश सरकारी उचित मूल्य दुकानों में चावल के स्टॉक की कमी के कारण हितग्राहियों को समय पर वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। मार्च में सर्वर संबंधी समस्याओं के चलते भी कई जगह वितरण नहीं हो पाया। राजधानी रायपुर की दुकानों में हितग्राहियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

खाद्य सचिव ने दी जानकारी

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि अप्रैल माह में पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून महीने का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा। इसके लिए खाद्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!