Chhattisgarh

मामूली विवाद से खौफनाक हत्या…परिजनों ने किया चक्काजाम

भोपाल: राजधानी के आशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने जानलेवा घटना का रूप ले लिया। 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा को चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर बैठे। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका। इस दौरान मृतक के परिजन और पुलिस के बीच भी कहासुनी हुई।

Related Articles

हमीदिया अस्पताल के बाहर भी हंगामा

मृतक के परिजन हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के सामने भी हंगामा करने लगे, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामूली विवाद के चलते यह हत्या हुई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार है और उसकी तलाश जारी है।

होटल कर्मचारियों को छोड़ने गया था मृतक

पुलिस के अनुसार, विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी का निवासी था और अशोका गार्डन व कोलार इलाके में दो चाय के होटल चलाता था। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह होटल बंद करके कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था। वहीं उसके पुराने दोस्त आसिफ उर्फ बम, फरमान, कालू और इमरान मौजूद थे।

कर्मचारियों से विवाद हुआ बढ़ता

आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने सुबह जल्दी काम पर जाने का कारण बताते हुए मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। विजय ने बीच-बचाव के लिए आसिफ से ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की, लेकिन इससे विवाद और बढ़ गया। गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में घोंप दिया। साथियों ने भी मारपीट की।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विजय को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब फरार आरोपी आसिफ उर्फ बम की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!