Chhattisgarh

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक मुक्त हो चुका है।

उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जो इलाका कभी भय और हिंसा का केंद्र था, वहां अब शांति और विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है।

बस्तर में लौटेगी खुशहाली और सांस्कृतिक पहचान

डॉ. रमन सिंह ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बस्तर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में खुशियों का माहौल बनेगा, विकास की नई योजनाएं जमीन पर उतरेंगी और आम लोगों का जीवन तेजी से बेहतर होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में एक बार फिर लोक संस्कृति जीवंत होगी, ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी और गांवों में उत्सव का माहौल दिखाई देगा। यह बदलाव केवल विकास नहीं, बल्कि विश्वास की वापसी का प्रतीक होगा।

जवानों के साहस को किया सलाम

इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. रमन सिंह ने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता देश के सामूहिक प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है।

नए दौर की ओर बढ़ता बस्तर

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बस्तर और आसपास के क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। यह बदलाव आने वाले वर्षों में क्षेत्र को समृद्धि और स्थिरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!