Chhattisgarh

सनातन धर्म का प्रचार करने आस्‍ट्रेलिया जाएंगे बाबा बागेश्वर, साउथ पार्लियामेंट में 14 अप्रैल को करेंगे संबोधित

MP News: भारत ही नहीं देश दुनिया में सनातन का परचम लहराने वाले लोकप्रिय कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री (बागेश्वर बाबा) अपनी संस्‍कृति और आध्‍यात्मिक मूल्‍यों का प्रचार करने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच गए हैं. बाबा बागेश्वर ऑस्‍ट्रेलिया के तीन बड़े शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सनातन धर्म का प्रचार करेंगे. इस दौरान बाबा बागेश्वर भारत, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, कनाडा, फिजी, सिंगापुर सहित 10 देशों के भक्त उनको सुनने के लिए पहुंचेंगे.

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर ऑस्‍ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के संसद हॉल में 8 अप्रैल को सत्संग करेंगे. यह कार्यक्रम 11 और 12 अप्रैल को पर्थ के कन्‍वेंशन सेंटर में ऑस्‍टेलिया में रहने वाले भारतीय परिवारों और स्‍थानीय लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे.

13 अप्रैल को बाबा बागेश्वर सिडनी के हार्बर बीच पर एक समुद्री जहाज पर भारतीय भक्तों के द्वारा किए जाने वाले भजन क्लबिंग में लोगों के बीच रहेंगे और उनको आर्शीवाद देंगे. 14 अप्रैल को बाबा बागेश्वर साउथ पार्लियामेंट में एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे. वहीं 15 अप्रैल को ओपेरा हाउस में धर्म और आध्‍यात्म के होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे.

एनआरआई बिजनेसमैन कराएंगे कथा

जयपुर के रहने वाले एनआईआर बिजनेसमैन प्रवीण शर्मा ऑस्‍ट्रेलिया में बाबा बागेश्वर की कथा सत्संग का आयोजन करा रहे हैं. यह कथा ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी शहर में विश्वप्रसिद्ध ओपेरा हाउस में आयोजित की जाएगी. ओपेरा हाउस 20वीं सदी में बनाया गया था. इसको अपने शानदार आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है. यूनेस्‍कों की धरोहर में शामिल ओपेरा हाउस में करीब 2000 लोग बाबा बागेश्वर को सुनेंगे. इसके साथ ही 13 दूसरे राज्यों के प्रवासी भारतीय भी इसका हिस्‍सा होंगे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!