ChhattisgarhBilaspur

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जेल में, सिविल सर्जन ने सीएमएचओ को लिखा पत्र

 बिलासपुर : जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी वीआईपी आयोजन, खेलकूद, शिविर और जेल में लगाई जा रही है। इसे लेकर सिविल सर्जन ने सीएमएचओ को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जिला अस्पताल के 31 डॉक्टर हर रोज 450 मरीजों को संभाल रहे। उसके बावजूद उन्हें कई दूसरी नौकरियां करनी पड़ रही। इससे अस्पताल के संचालन में दिक्कत आ रही है।

Related Articles

जिला चिकित्सालय प्रबंधन और सीएमएचओ दफ्तर के बीच यह विवाद डॉक्टर शुभ्रनील घोष की जेल में ड्यूटी लगा देने के बाद शुरू हुआ है। सीएमएचओ ने डॉ घोष की ड्यूटी जेल में नियमित तौर पर लगा दी है।

उसके बाद ही सिविल सर्जन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया है कि वे अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी, पोस्टमार्टम ड्यूटी और वीआईपी ड्यूटी भी करते हैं। उन्होंने लिखा है कि जिला चिकित्सालय बिलासपुर में वर्तमान में 16 विशेषज्ञ एवं 14 चिकित्सा अधिकारी कार्यरत हैं।

जिनके द्वारा सुबह 450 की ओपीडी और शाम के वक्त 15 से 20 महिलाओं की डिलीवरी और कैजुअल्टी का संचालन दिनभर किया जाता है। उन्होंने सीएमएचओ को लिखा है कि वे अपने दफ्तर के अधीन मौजूद डॉक्टरों की जेल में ड्यूटी लगाएं, जिससे अस्पताल का काम प्रभावित नहीं हों।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!