National

सरसों तेल की खरीदारी में ना करें देरी, एक लीटर पर हो रही 65 रुपये की बचत, जानें ताजा भाव

नई दिल्लीः सरसों के तेल इन दिनों देशभर में बहुत सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी कर आप भी पैसों की बचत कर सकते हैं। थोक मार्केट में सरसों का तेल अपने हाई लेवल रेट से 65 रुपये प्रति लीटर सस्ते में बिक रहा है, जिसका आप घर बैठे लाभ उठा सकते हैं। पिछले महीने से इसकी कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, जो गिरते गिरते काफी नीचे आ गया है।

वैसे भी अब देशभर में त्योहारों की बेला चल रही है, जिसमें लोगों के लिए यह किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं। इसलिए आप खरीदारी करना चाहते हैं तो देर ना करें, क्योंकि जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तेल की कीमतें बढ़ने के आसार बने हुए हैं।

– फटाफट जानिए सरसों तेल का भाव

यूपी के वायदा बाजार में सरसों तेल की कीमत इन दिनों काफी नीचे चल रही है, जिसकी आप आसानी से खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप बजट बचाना चाहते हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सरसों का तेल मात्र 145 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को गाजियाबाद 140 रुपये लीटर दर्ज किया गया था। 8 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन सरसों के तेल का भाव गाजियाबाद में ही 137 रुपये रहा। वहीं, 7 अक्टूबर को भी गाजियाबाद में ही 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। 5 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर देखने को मिला था।

  • इन बड़े शहरों में जानिए सरसों तेल का भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में बुधवार सुबह सरसों के तेल का भाव शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर है। एक दिन पहले मंगलवार सरसों के तेल की अधिकतम कीमत मुजफ्फरनगर में 147 रुपये दर्ज की गई। इससे पहले सरसों के तेल की सर्वाधिक कीमत 9 अक्टूबर को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर देखने को मिली है। वहीं उससे पहले दो दिन हमीरपुर में कीमत 157 रुपये प्रति लीटर देखने को मिली है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!